Monday, February 27, 2012

उज्जैन की उन्नती (Ujjain Ki Unnati)

उज्जैन की उन्नती
१.९.१९५३
 देखो दुनिया की बहार, मेरे आलीजा सरकार|
  
 उज्जैन शहर है आला, जिसका किल्ला है निराला,
पहरे लगते बेशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार||
उज्जैन शहर है आला, जिसका मील है निराला,
हुल्लड़ होती बेशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार||
उज्जैन शहर है आलाजिसका मंदिर है निराला,
पूजा होती बेशुम्मारमेरे आलीजा सरकार||
उज्जैन शहर है आलाजिसका चौक है निराला,
गुंडे फिरते बेशुम्मारमेरे आलीजा सरकार||
 
  उज्जैन शहर है आला, जिसकी कोतवाली निराला,
चोर पिटते बेशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार||
उज्जैन शहर है आला, जिसका स्टेशन है निराला,
टिकटें बिकती बेशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार||
 
उज्जैन शहर है आला, जिसका पोस्ट ऑफिस निराला,
चिट्ठी आती बेशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार||
उज्जैन शहर है आला, जिसमें गटरें है निराला,
झाड़ू लगती बेशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार||
उज्जैन शहर है आला, जिसमें मोहल्ले हैं निराला,
लड़के भगते बेशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार||
उज्जैन शहर है आला, जिसमे कॉलेज है निराला,
लड़के पढ़ते बेशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार||
उज्जैन शहर है आला, क्षिप्रा तीरथ जहाँ निराला,
यात्री न्हावे बेशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार||
उज्ज्जैं शहर है आला, जिसमे राजमहल है निराला,
चक्रित चितजन बेशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार||
उज्जैन शहर है आला, जिसकी संध्या बड़ी निराला,
पक्षी उड़ते बेशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार||
 
उज्जैन शहर है आला, कालियादेह महल निराला,
सैर सपाटे बेशुम्म्मार, मेरे आलीजा सरकार||
उज्जैन शहर है आला, जिसकी होली सुभग विशाला,
गेरें निकलें बेशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार||
उज्जैन शहर है आला, जिसमें दीपावली निराला,
उत्सव होते बुशुम्मार, मेरे आलीजा सरकार|
देखो दुनिया की बहारमेरे आलीजा सरकार|
 *************************
******************
 *************************

No comments:

Post a Comment